मंगल दोष पूजा उज्जैन, मंगलभात पूजा - मंगलनाथ मंदिर

उज्जैन मे कम खर्च मे विधि पूर्वक वैदिक मंगल दोष शांति पूजा (Mangal Dosh Puja Ujjain) बुक करे हेतु आज ही पंडित जी से संपर्क करे। अभी पंडित जी को कॉल करे और मंगल दोष पूजा खर्च, समय, परक्रिया व स्थान की सारी जानकारी ले।

Puja Ujjain

मंगल दोष पूजा उज्जैन

मंगल दोष पूजा उज्जैन | आज भी जब किसी स्त्री या पुरुष के विवाह के लिए कुंडली मिलान किया जाता है तो सबसे पहले देखा जाता है कि वह मांगलिक है या नहीं, ज्योतिष के अनुसार यदि कोई व्यक्ति मांगलिक है तो उसकी शादी किसी मांगलिक से ही की जानी चाहिए, इसके पीछे धारणाएं बनाई गई हैं। ज्योतिष के अनुसार मांगलिक लोगों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव होता है, यदि मांगलिक शुभ हो तो वह मांगलिक लोगों को मालामाल बना देता है। मांगलिक व्यक्ति अपने जीवनसाथी से प्रेम-प्रसंग के संबंध में कुछ विशेष इच्छाएं रखते हैं, जिन्हें कोई मांगलिक जीवनसाथी ही पूरा कर सकता है इसी वजह से मंगली लोगों का विवाह किसी मंगली से ही किया जाता है।

mandala white
मंगल दोष पूजा उज्जैन

मंगल दोष पूजा उज्जैन

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि, आत्मविश्वास और सक्रियता का प्रतीक माना जाता है। जन्म कुंडली में मंगल ग्रह की विशेष स्थिति को कई बार मांगलिक दोष या मंगल दोष कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जब मंगल ग्रह कुंडली के कुछ विशेष भावों, जैसे प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम या द्वादश भाव में स्थित होता है, तब मंगल दोष की स्थिति मानी जा सकती है। हालांकि केवल किसी एक भाव में मंगल की उपस्थिति देखकर अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होता, क्योंकि मंगल पर अन्य ग्रहों की दृष्टि, उसकी राशि, बल, युति और संपूर्ण जन्म कुंडली का विश्लेषण भी महत्वपूर्ण होता है। यही कारण है कि किसी भी पूजा या उपाय से पहले योग्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन लेना उपयोगी माना जाता है।

मंगल दोष क्यों लगता है, इसे समझने के लिए जन्म कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति को देखना आवश्यक होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जन्म के समय ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की कुंडली में विभिन्न योगों का निर्माण करती है। यदि मंगल विवाह, दांपत्य जीवन, पारिवारिक सुख या मानसिक संतुलन से जुड़े भावों को प्रभावित करता है, तो इसे मंगल दोष से जोड़कर देखा जा सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में मंगल के प्रतिकूल प्रभाव के कारण विवाह में देरी, रिश्तों में बार-बार बाधा, पति-पत्नी के बीच मतभेद, अधिक क्रोध, जल्दबाजी में निर्णय, पारिवारिक तनाव या जीवन में अस्थिरता जैसी स्थितियों का उल्लेख किया जाता है। फिर भी प्रत्येक समस्या का कारण मंगल दोष ही हो, यह आवश्यक नहीं है; सही स्थिति का निर्धारण संपूर्ण कुंडली विश्लेषण के बाद ही किया जाना चाहिए।

भगवान महाकाल की पवित्र नगरी में मंगल दोष पूजा उज्जैन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। उज्जैन प्राचीन वैदिक परंपराओं और शिव आराधना का प्रमुख केंद्र होने के साथ मंगल ग्रह से जुड़ी धार्मिक आस्था के लिए भी प्रसिद्ध है। इसी कारण देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु मंगल दोष पूजा उज्जैन कराने के लिए आते हैं। पंडित शिव गुरु जी श्रद्धालुओं की आवश्यकता, संकल्प और धार्मिक परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से मंगल दोष निवारण पूजन संपन्न कराते हैं। पूजा प्रारंभ होने से पहले आवश्यक जानकारी लेकर यजमान को पूजन प्रक्रिया, समय और तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है।

पंडित शिव गुरु जी के मार्गदर्शन में मंगल दोष पूजा उज्जैन के दौरान सामान्यतः गणेश पूजन, संकल्प, कलश स्थापना, नवग्रह पूजन, मंगल ग्रह का आह्वान, मंगल मंत्र जाप, विशेष पूजन, हवन और पूर्णाहुति जैसे धार्मिक चरण शामिल किए जा सकते हैं। अनुष्ठान की वास्तविक विधि यजमान के संकल्प और चुनी गई पूजा के अनुसार अलग हो सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह पूजा विवाह में आने वाली बाधाओं की शांति, दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कामना, मानसिक शांति, क्रोध पर नियंत्रण, पारिवारिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा के उद्देश्य से कराई जाती है।

उज्जैन में मंगल दोष निवारण से संबंधित पूजा को कई श्रद्धालु मंगल भात पूजा या भात पूजन के रूप में भी जानते हैं। यदि कुंडली में मांगलिक दोष की आशंका हो या विवाह संबंधी कार्यों में लगातार रुकावट महसूस हो रही हो, तो पहले उचित ज्योतिषीय सलाह लेकर पूजन की विधि निर्धारित करना बेहतर माना जाता है। मंगल दोष पूजा उज्जैन को शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार और श्रद्धा के साथ संपन्न कराने का उद्देश्य मंगल ग्रह से संबंधित प्रतिकूल प्रभावों की शांति तथा जीवन में सुख, संतुलन और सकारात्मकता की कामना करना होता है।

यदि आप पंडित शिव गुरु जी के मार्गदर्शन में मंगल दोष पूजा उज्जैन कराना चाहते हैं, तो पूजा की तारीख, समय और आवश्यक जानकारी के लिए सीधे संपर्क कर सकते हैं। पंडित जी को कॉल करके पूजा की ऑनलाइन फ्री बुकिंग कराई जा सकती है, जिससे उज्जैन आने से पहले पूजन की आवश्यक तैयारी और समय निर्धारित करने में सुविधा रहती है। भगवान महाकाल की नगरी में वैदिक परंपराओं के अनुसार संपन्न मंगल दोष निवारण पूजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था, आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक जीवन की कामना का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है।

मंगल दोष के लक्षण

मंगल दोष पूजा उज्जैन (Mangal Dosh Puja Ujjain)

Mangal Dosh Puja Ujjain, मंगल दोष पूजा उज्जैन

मांगलिक जातकों के विवाह संबंध हमेशा प्रभावित रहते हैं। मंगल दोष के कारण दोनों के बीच अनबन से लेकर झगड़ा तक रहता है। ऐसे में मंगल ग्रह का एकांत पसंद स्‍वभाव भी दोनों के बीच आड़े आता है। मंगल ग्रह को अकेलापन पसंद है अन्‍य किसी ग्रह के निकट आने पर मंगल ग्रह उससे झगड़ लेता है। इसी कारण मांगलिक दोषी भी अपने जीवनसाथी से पटरी नहीं बैठा पाता है। इसी दोष के कारण मांगलिक लड़की की साथी से अनबन रहती है। मंगल ग्रह युद्ध के देवता हैं। मंगल का स्‍वभाव दूसरों से दूर रहना है। क्रोधी प्रवृत्ति के कारण मंगल दोषी खुद भी परेशान रहता है। मंगल ग्रह के प्रभाव से जातक क्रोधी, लडाई झगडों में ही रहता है। मंगल दोषी विवादों को जितना दूर रहने की कोशिश करे लेकिन वह परिस्थितियों के कारण क्रोधित होकर फैसले ले लेता है। मांगलिक जातक हमेशाचिड़चिड़े और झगड़ालू होते हैं। मांगलिक दोष के बारे में एक उपाय यह भी दिया जाता है कि वह मंगली जीवनसाथी से ही विवाह करे। तब पटरी सही चल पाती है।

मंगल दोष पूजा उज्जैन (Mangal Dosh Puja Ujjain)

उक्त लक्षणों का उल्लेख इस दृष्टि से किया गया है ताकि सामान्य पाठकों को मांगलिक योग के बुरे प्रभावों की पर्याप्त जानकारी हासिल हो सके। किंतु ऐसा नहीं है कि मांगलिक योग सभी जातकों के लिए बुरा ही होता है। मांगलिक जातक को ‘पीपल’ विवाह, कुंभ विवाह, शालिग्राम विवाह तथा मंगल यंत्र का पूजन आदि करना चाहिए। इसके प्रभाव से वह सामान्य ग्रह के जातक से संबंध रख पाएगा। इस उपाय से मंगल का दोष उतर जाता है।

हम यदि उपाय की बाते करे तो इंटरनेट पर बहुत उपाय मिल जायँगे जैसे उक्त बताई गई सभी बाते अपने स्तर पर सब तार्किक रूप से बनाई गई हे पर मांगलिक लड़का या लड़की पर प्रभाव बना रहता है यह हम और आप भी भलीभांति जानते है की सही तरीके से की गई पूजा ही आपका मांगलिक दोष से छुटकारा पा सकते है जिस प्रकार डॉ. की दवाई खाने से आपको कुछ ही समय के लिए आराम मिलता है पर आयुर्वेद की दवाई आपकी बीमारी को जड़ से ख़तम करता है 

वैसे ही पूजा भी एक ऐसी स्थिति है जो जड़ से आपके मंगल दोष हो या अन्य कोई सी समस्या पूजा ही सर्वश्रेष्ठ है आपकी पूजा को सही तरीके से कराने के लिए पंडित शिव गुरु जी के सानिध्य में उज्जैन के श्री मंगलनाथ महादेव मंदिर मे मांगलिक दोष की पूजा करा सकते है हम पूजा ही नहीं दोष को पूरी तरह से आपके जीवन से दूर कर देंगे।

परन्तु विश्वास सबसे बड़ा धार्मिक पूजन में बहुत मूल स्थान रखता है विश्वास है तो पूजा का लाभ १००% मिलता है यदि आपमें विश्वास व् भगवान् पर आस्था व् मंगल दोष की पूजा पर श्रद्धा से मन लगा कर किया जाय तो इस दुनिया में सब संभव है मंगल दोष क्या सभी प्रकार के दोष आपके जीवन में नहीं आ सकते है।

हमारे द्वारा मूर्ति प्रतिष्ठा, यज्ञ, कालसर्प दोष, मंगलभात पूजा वास्तु शान्ति, नक्षत्र शान्ति, महामृत्युंजय जप, रुद्र अभिषेक दुर्गापाठ एवं तंत्र, मंत्र,यंत्र, जन्म पत्रिका, विवाह संस्कार समस्त कार्य वैदिक पद्धिति से सम्पन्न कराये जाते है |

मंगल दोष भात पूजा बुकिंग के लिए कॉल करे

बिना किसी संकोच के एक बार पंडित जी को कॉल करे और पूजा मे कितना समय लगता, खर्च कितना आता है, कौनसे स्थान पर पूजा समपान कराई जाती है पूरी जानकारी ले।